फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: ईंट-भट्ठे पर मारपीट, धमकी का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहबाद। गुजरेला में ईंट-भट्ठे पर मजदूरी के लिए युवक को साथ ले जाने को लेकर चार लोगों पर गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा है। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

गुजरेला निवासी मनसुख ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 25 जुलाई की शाम करीब सात बजे वह रंजीत को ईंट-भट्ठे पर मजदूरी के लिए ले गया था। रंजीत के भाई संजू को यह जानकारी होने पर उसने नाराजगी जताई। इसी बात पर प्रदीप, सोनू, भोला और पर्वत सिंह ने मनसुख के साथ गाली-गलौज कर लाठी-डंडों तथा लात-घूंसों से मारपीटा। बीच-बचाव करने आईं मनसुख के भाई की पत्नी संतेश और भतीजी नित्या के साथ भी मारपीट की गई। आरोपी जाते समय जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। सीओ देवकीनंदन ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें