फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: आरोप, खाद्य विभाग जांच के नाम पर कर रहा खानापूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग खाद्य पदार्थों को लेकर कार्रवाई कर रहा है। लेकिन कौन से खाद्य पदार्थ के सैंपल फेल हुए, इसकी जांच रिपोर्ट मीडिया को जारी नहीं कर रहा है। जिले में जमकर मिलावट का धंधा चल रहा है।
विज्ञापन

जिले में दीपावली और उससे पहले जमकर खाद्य पदार्थों के सैंपल भरे गए। एक महीने पहले विभाग ने मुरादाबाद सहित अन्य जिलों में जा रहा सिंथेटिक पनीर पकड़ा था और उसे नष्ट भी कराया था, लेकिन ये पनीर के मिलावटखोरों के खिलाफ अभी तक कार्रवाई नहीं की गई। उधर, विभागीय अधिकारी जांच रिपोर्ट नहीं दे रहे हैं। अधिकारी सिर्फ कार्रवाई की रिपोर्ट जारी कर रहे हैं। रिपोर्ट फेल आने पर इसे नहीं दिया जा रहा है। इस संबंध में सहायकआयुक्त खाद्य सुनील कुमार शर्मा से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि कई रिपोर्ट फेल आईं हैं, लेकिन बताने से साफ मना कर दिया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें