रामपुर। अब्दुल राष्ट्रवादी फ्रंट ने नगर पालिका के एक कर्मचारी पर भ्रष्टाचार और अभद्र व्यवहार का आरोप लगाते हुए पालिकाध्यक्ष को ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि कर्मचारी की गतिविधियों से पालिका की छवि धूमिल हो रही है, फिर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
शिकायतों और सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद भी उसे पद से न हटाने पर सवाल उठाया गया। फ्रंट ने कर्मचारी पर खुलेआम रिश्वतखोरी और अभद्र व्यवहार का आरोप लगाया। प्रतिनिधिमंडल ने पालिकाध्यक्ष से मामले की निष्पक्ष जांच और आरोपों के आधार पर कार्रवाई की मांग की। इस दौरान फसाहत अली खान शानू, इरशाद महमूद, सैयद मुबश्शिर मियां और शावेज खान समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे। संवाद