शाहबाद। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी का बाल विवाह कराने का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां ने किशोरी की दादी पर छह लाख रुपये के लालच में धोखे से शादी कराने का आरोप लगाया है।
पीड़िता की मां के अनुसार, किशोरी की दादी उसे दावत के बहाने मुरादाबाद के बिलारी क्षेत्र के एक गांव ले गई और बिना परिजनों को बताए आठ जून को उसकी शादी करीब 40 वर्षीय युवक से करा दी। मामले का खुलासा तब हुआ, जब शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। मां और चाचा ने कुछ रिश्तेदारों पर भी शादी में सहयोग करने का आरोप लगाया है।
कोतवाल प्रदीप कुमार ने बताया कि शिकायत मिली है। मामला बिलारी, मुरादाबाद क्षेत्र का है, इसलिए वहां की पुलिस को भी सूचित किया जाएगा। जांच के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी।