स्वार। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बिजारखाता में रास्ते पर रैंप बनाने को लेकर विवाद हुआ है। एक महिला ने पड़ोसियों पर घर में घुसकर मारपीट सहित कई आरोप लगाए हैं।
पीड़िता आसमा के अनुसार, पड़ोसी सईद आलम, खुर्शीद आलम और फरीद आलम मुख्य मार्ग पर रैंप बना रहे थे। विरोध करने पर 23 मई को आरोपितों ने उन्हें धमकी दी थी, जिस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। आरोप है कि दो जून को तीनों पुरुष और छह महिलाएं फरजाना, मुनीबा नूरी, मुशययदा, नसरीन जहां, अरीब, शबाना घर में घुस आए। उन्होंने आसमा, उसके पति और जेठ के साथ मारपीट की। ग्रामीणों के बीच-बचाव के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। कोतवाल अनुपम शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर नौ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। संवाद