फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर में अखिलेश यादव: आजम खां के परिजनों से की मुलाकात, कहा- सरकार आने पर झूठे केस किए जाएंगे खत्म

Mon, 11 Nov 2024 04:50 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर

सार

सपा नेता अखिलेश यादव ने रामपुर में आजम खां के परिवार से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि सपा संविधान बचाने की लड़ाई जारी रखेगी। सरकार आने पर आजम के खिलाफ दर्ज झूठे मामलों को खत्म करेगी।
विज्ञापन
रामपुर पहुंचे सपा नेता अखिलेश यादव - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव साल भर से सीतापुर जेल में बंद सपा नेता आजम खां के परिवार से मिलने उनके आवास पर रामपुर पहुंचे। उन्होंने सपा नेता की पत्नी डाॅ. तजीन फात्मा से मुलाकात की। करीब 15 मिनट की मुलाकात के बाद उन्होंने कहा कि सपा नेता आजम खां पर झूठे मुकदमे दर्ज किए गए हैं।

विज्ञापन


समाजवादी पार्टी की सरकार आने पर सभी झूठे मुकदमों को वापस लिया जाएगा। सपा हमेशा आजम खां के साथ है और रहेगी। सपा नेता आजम खां इन दिनों अपने बेटे अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाणपत्र के मामले में सीतापुर जेल में सजा काट रहे हैं, जबकि उनके बेटे अब्दुल्ला आजम हरदोई जेल में बंद हैं।

वह सालभर से जेल में ही हैं। इस मामले में सपा नेता की पत्नी डाॅ. तजीन फात्मा को भी सजा सुनाई गई है। हालांकि वह अब जमानत पर हैं। साल भर बाद अखिलेश यादव सोमवार को दोपहर करीब 3:30 बजे रामपुर पहुंचे, यहां उन्होंने जेल रोड स्थित सपा नेता के आवास पर पहुंचकर आजम की पत्नी डाॅ. तजीन फात्मा, उनके बेटे अदीब आजम से मुलाकात की।
विज्ञापन


करीब 15 मिनट की मुलाकात के दौरान सपा मुखिया ने उनका हालचाल जाना। मुलाकात के बाद अखिलेश ने पत्रकारों से बातचीत के दाैरान कहा कि सपा संविधान बचाने की लड़ाई लड़ रही है। आजम खां के साथ अन्याय हुआ है। उम्मीद है कि आजम खां के साथ न्यायालय इंसाफ करेगा। सपा सरकार आने पर आजम खां के खिलाफ दर्ज झूठे मामलों को वापस लिया जाएगा।

सपा आजम खां के साथ है और इंसाफ की लड़ाई लड़ती रहेगी। उन्होंने कहा कि वह उन लोगों के शुक्रगुजार हैं, जिन्होंने पीडीए के गठबंधन को जितवाया है। इस मौके पर रामपुर के सपा सांसद मोहिब्बुल्लाह नदवी, मुरादाबाद की सपा सांसद रुचिवीरा, चमरौआ के सपा विधायक नसीर अहमद खां, सपा जिलाध्यक्ष अजय सागर, शहर अध्यक्ष आसिम राजा आदि मौजूद रहे। 

 

Trending Videos

आश्वासन देने की स्थिति में नहीं हैं अखिलेश : डाॅ. तजीन

सपा मुखिया अखिलेश यादव और सपा नेता आजम खां की पत्नी डाॅ. तजीन फात्मा से मुलाकात तो हो गई, लेकिन मुलाकात के बाद डाॅ. तजीन फात्मा खफा नजर आईं। मीडिया के सामने उन्होंने कहा कि पार्टी अध्यक्ष होने के नाते वह यहां आए इसलिए अच्छा लगा। उन्होंने उनसे हालचाल जाना। आजम पर दर्ज मुकदमों को लेकर किसी तरह के आश्वासन के सवाल पर उन्होंने कहा कि अखिलेश आश्वासन देने की स्थिति में नहीं हैं क्योंकि सभी मामले कोर्ट में विचाराधीन हैं।

विज्ञापन

मेरी वजह से नहीं अखिलेश के साथ आए सांसद

सपा सांसद मोहिब्बुल्लाह नदवी पहली बार सपा नेता आजम खां के परिवार से मिलने पहुंचे। पार्टी मुखिया अखिलेश यादव के साथ आजम के घर पहुंचे नदवी के कदम सपा नेता के आवास के गेट पर कुछ देर ठिठके तो अखिलेश उनका हाथ पकड़कर आवास के भीतर तक ले गए और वापस भी उन्हीं के साथ लौट गए।

लौटने के बाद सपा नेता की पत्नी डाॅ. तजीन फात्मा ने कहा कि सांसद उनकी वजह से नहीं आए बल्कि सपा मुखिया अखिलेश यादव के साथ आए और चले गए। यहां बताते चलें कि नदवी के चुनावी मैदान में उतरने के बाद से ही आजम और समर्थकों की नदवी से दूरी बरकरार है। चुनाव के दौरान आजम समर्थकों ने उन्हें चुनाव तक नहीं लड़ाया था।

सांसद आज तक सपा नेता आजम खां से मिलने न तो जेल पहुंचे और न ही उनके आवास पर उनके परिजनों से मुलाकात करने पहुंचे थे। यह पहला मौका था जब सांसद अखिलेश यादव के साथ आजम के परिवार से मिलने पहुंचे थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें