मंत्री, केंद्र व राज्य की सरकारें, वैज्ञानिक, कृषि विज्ञान केंद्र और हमारे किसान मिलकर एक राष्ट्र और एक टीम बनें, ताकि सभी किसानों की बेहतरी, कृषि उत्पादन बढ़ाने, किसानों की लागत घटाने और किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए कार्य कर सकें। इस बीच उन्होंने सीधे किसानों से संवाद किया।
किसानों ने अपनी समस्याएं और खेती में आ रही चुनौतियों के बारे में बताया। उन्होंने फसल की लागत अधिक आने, मिटटी का परीक्षण कराने के लिए संसाधनों की कम उपलब्धता, कीटनाशकों की बिक्री में दुकानदारों की मनमानी, घटिया बीज, सिंचाई की समस्या जैसी तमाम समस्याओं के बारे में विस्तार से जानकारी और अपने सुझाव दिए।
इसके बाद केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आप लोग रिसर्च करें कि किसानों की इन समस्याओं को कैसे दूर किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि किसान इस बात को लेकर निश्चिंत रहें कि अब कोई उन्हें घटिया बीज और नकली कीटनाशक बेच पाएगा। इसके लिए केंद्र सरकार कड़े कानून बनाने जा रही है।
यदि किसी ने नकली बीज और नकली कीटनाशक बेचा, तो उस कंपनी के खिलाफ ही दंडात्मक कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार का लक्ष्य किसानों को तकनीक, उन्नत बीज उपलब्ध कराकर समृद्ध करना है। हम सब उसी दिशा में कार्य कर रहे हैं।
इस मौके पर कृषि राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख, शहर विधायक आकाश सक्सेना, मिलक विधायक राजबाला, भाजपा के जिला प्रभारी राजा वर्मा, जिलाध्यक्ष हरीश गंगवार, पूर्व विधायक बीना भारद्वाज,अर्चना गंगवार, मोहन कुमार लोधी, अशोक विश्नोई, रविंद्र सिंह रवि, सुरेश गंगवार, सुभाष भटनागर, अभय गुप्ता, जगपाल यादव आदि मौजूद रहे।