फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में दो दिन की राहत के बाद फिर निकाला कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। जिले में दो दिन की राहत के बाद एक बार फिर कोरोना संक्रमण का मामला सामने आया है। शनिवार को आई स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट में एक किशोरी में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। वहीं, अब तक 13 मामले सामने आ चुके हैं। शनिवार को आई स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के बाद जिले में कोरोना संक्रमण का मामले दो हो गए हैं।
विज्ञापन

जिले में सात अप्रैल को पहला कोरोना संक्रमण का मामला सामने आया था। इसके बाद से अब तक 13 मामले सामने आ चुके हैं। लेकिन, एक जून को आखिरी बार संक्रमित की पुष्टि हुई थी। जिसके बाद दो दिन से लगातार राहत का सिलसिला चल रहा है। वहीं, 19 मई को जिले में कोरोना संक्रमण के मामले शून्य हो गए थे। लेकिन, एक जून को 19 दिन बाद एक व्यक्ति में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी। अब दो दिन की राहत के बाद शनिवार को रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने किशोरी को होम आइसोलेट कर दिया है। शनिवार को आई रिपोर्ट के बाद जिले में सक्रिय मामले दो हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें