फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: दस दिन बाद हाईवे पर दौड़ने लगे वाहन

Fri, 17 Oct 2025 02:25 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
रामपुर में कोसी जीरो प्वाइंट के पास हाईवे खुलवाते ट्रैफिक पुलिस कर्मी:फोटो पुलिस
विज्ञापन
रामपुर। दस दिन की मरम्मत के बाद बृहस्पतिवार की शाम से एक बार फिर वाहन दौड़ने लगे। दावा किया गया है कि कोसी रेलवे पुल के पास मरम्मत का कार्य पूरा कर लिया गया है, जिसके बाद वाहनों का संचालन शुरू किया गया है। हाईवे चालू होने के बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

हाईवे पर कोसी के रेलवे पुल पर इन दिनों फ्लाईओवर के साथ ही अन्य मरम्मत का निर्माण कराया जा रहा है। यहां पर पिछले एक साल से पुल का निर्माण कार्य चल रहा है। हाईवे पर दौड़ने वाले वाहनों को नैनीताल व कैंचीधाम से सीधे जोड़ने के लिए बनाए जा रहे इस पुल के निर्माण से नैनीताल जाने वाले लोगों को शहर के भीतर नहीं जा सकेंगे, जिससे काफी राहत सकेगी। फिलहाल कोसी रेलवे पुल के पास मरम्मत का कार्य चल रहा था, जिसे अब पूरा कर लिया गया है। निर्माण कार्य के चलते दस दिन पहले जीरो प्वाइंट से ट्रैपिक डायवर्ट किया गया था।
रामपुर से मुरादाबाद और मुरादाबाद से शहर को आने वाले प्वाइंट को बैरीकेड लगाकर बंद कर दिया गया था, जिसकी वजह से सभी वाहन शहजादगनर जीरो प्वाइंट से चलाए जा रहे थे। इसके अलावा रामपुर से जाने वाले वाहनों को अजीतपुर बाईपास से गुजारा जा रहा था। प्रशासन का निर्देश था कि त्योहार शुरू होने से पहले वाहनों का संचालन शुरू कर दिया जाए। फिलहाल बृहस्पतिवार की शाम को हाईवे पर वाहन दौड़ने लगे हैं, जिससे लोगों को काफी राहत मिली है। एनएएचआई व ट्रैफिक पुलिस ने यहां लगाए गए बैरीकेड को हटा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-
दस दिन की मरम्मत के बाद बृहस्पतिवार की शाम को हाईवे पर वाहनों का संचालन शुरू कर दिया गया है। मरम्मत का कार्य पूरा कर लिया गया है।
नवनीत कुमार-यातायात प्रभारी

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें