फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले मोहब्बत की फिर निकाह और फिर फोन पर दे दिया तलाक

Sun, 31 Dec 2017 02:35 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला / रामपुर
विज्ञापन
tripel talak
विज्ञापन
पहले मोहब्बत फिर निकाह और फिर काशिफ ने फोन से ही आयशा को कह दिया तलाक... तलाक... तलाक। दो साल पहले हुए निकाह के बाद आयशा ने एक भी दिन अपनी ससुराल का रुख नहीं किया क्योंकि उसकी रुखसती तक भी नहीं हुई थी। ताजा मामला उत्‍तर प्रदेश्‍ा के रामपुर का है।
विज्ञापन


तीन तलाक पर सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद भले ही सरकार कानून बनाने जा रही हो, लेकिन तलाक का सिलसिला थम नहीं रहा है। गुलफिजा के बाद क्षेत्र की आयाशा खातून को भी तलाक दे दिया गया। क्षेत्र के खेड़ा टांडा गांव निवासी आयशा खातून का निकाह दो साल पहले इसी गांव के मोहम्मद काशिफ के साथ हुआ था। काशिफ दिल्ली में अपने भाई दानिश की बिरयानी की दुकान पर काम करता है।

आयशा की मानें तो वह गरीब थी इसकी वजह से उसे उसका पति नापसंद करता था। उससे दहेज के रूप में दस लाख रुपये की मांग रखी थी, जिसे उसका परिवार पूरा नहीं कर पाया। उसने पति समेत ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। उसने पुलिस के पास जाकर इंसाफ की गुहार लगाई है। 
विज्ञापन



पुलिस मामले की जांच कर रही है। आयशा का कहना है कि उसके पति ने उसे फोन पर तलाक दे दिया था और फिर वह चला गया। उसका कहना था कि उसका पति दूसरा निकाह करना चाहता है, जिसका वह विरोध कर रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें