फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील में किया प्रदर्शन, नारेबाजी

Fri, 12 Feb 2016 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/स्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ और हमीरपुर में वकीलों की हत्या के विरोध और आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तार की मांग को लेकर सीनियर बार एसोसिएशन ने पुलिस-प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। सीनियर बार वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष गुरनाम सिंह संधू की अध्यक्षता में शुक्रवार को बैठक हुई।
विज्ञापन



इसमें लखनऊ और हमीरपुर में हुई वकीलों की हत्या पर रोष जताया गया। दो मिनट का मौन धारण कर मृतक वकीलों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। इसके बाद वकीलों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर तहसील परिसर में एसडीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। एसडीएम अभय गुप्ता को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा।


इसमें मृतक के परिजनों को 50 लाख रुपये मुआवजा, सुरक्षा के लिए सुनिश्चित कदम उठाने की मांग की। इस दौरान महबूब अली, बृजकिशोर दिवाकर, शेख नदीम अहमद, दिलीप अरोरा, सुंदर लाल, हरस्वरूप, कमल सिंह, अथर फईम, मोहम्मद अय्यूब, फरहत खां, रेहान सईद खां, मुईन खां, सलीम अहमद, शाहनवाज खां, विक्रम सिंह संधू रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें