फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: बार कक्ष और जमीन पंजीकरण की समस्या को लेकर अधिवक्ताओं ने सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
टांडा। बार वेलफेयर एसोसिएशन टांडा के अध्यक्ष सतपाल सिंह चौहान के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने शनिवार को समाधान दिवस में एडीएम प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर तहसील क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग उठाई।
विज्ञापन


अधिवक्ताओं ने कहा कि टांडा बाईपास और गोरखपुर हाईवे निर्माण के नाम पर अधिकांश गांवों में भूमि पंजीकरण और दाखिल-खारिज प्रक्रिया पर रोक लगी है। कई गांवों में पंजीकरण शुरू हो चुका है, जबकि अन्य में रोक बनी है। इससे किसानों को परेशानी और राजस्व को नुकसान हो रहा है। उन्होंने हाईवे में आने वाले गाटा नंबर स्पष्ट कर शेष भूमि पर लगी रोक तत्काल हटाने की मांग की।
वहीं, तहसील टांडा में बार कक्ष की व्यवस्था न होने पर भी नाराजगी जताई। ज्ञापन देने वालों में केपी सिंह, अनूप सिंह, अमित चौहान, नाजिम, खुर्शीद अहमद, सोमवार सिंह, राजीव चौहान समेत कई अधिवक्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें