फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: बमनपुरी में अवैध प्लाॅटिंग रोकने को किसान यूनियन का प्रदर्शन, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। किसान यूनियन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने तहसील सदर परिसर में प्रदर्शन कर विभिन्न समस्याओं को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

ज्ञापन में ग्राम बमनपुरी में नान जेडए जमीनों पर हो रही अवैध प्लाटिंग तत्काल रुकवाने, बिना मंडी शुल्क जमा किए अन्य जनपदों से लाई जा रही लकड़ी की बिक्री पर रोक लगाने सहित कई मांगें थीं।
विज्ञापन

उस्मान अली पाशा ने कहा कि सरकार और प्रशासन अवैध प्लाॅटिंग रोकने के प्रयास कर रहे हैं, लेकिन रामपुर विकास प्राधिकरण और तहसील कर्मचारियों की मिलीभगत से बमनपुरी में खुलेआम अवैध प्लाटिंग हो रही है। शिकायत के बाद केवल गरीबों के आधे-अधूरे मकानों पर कार्रवाई कर खानापूर्ति की जाती है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह में समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो किसान यूनियन जिला स्तर पर आंदोलन करेगी। इस मौके पर राष्ट्रीय महासचिव उस्मान अली पाशा, मोहम्मद फरमान, जकी अहमद, चमन बेगम, हाजी रिजवान, मोहम्मद शोएब, सोहेल, जबर सिंह समेंत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें