बार वेलफेयर एसोसिएशन ने खतौनी वितरण कंप्यूटर केंद्र प्रभारी के व्यवहार और तहसील के विभिन्न कार्यालयों में फैले भ्रष्टाचार के खिलाफ रोष जताते हुए अनिश्चितकालीन हड़ताल करने का एलान किया है।
बार सभागार में हुई बैठक में बार अध्यक्ष एम. जहूर खां ने कहा कि तहसील में खतौनी वितरण कंप्यूटर केंद्र प्रभारी लेखपाल विवेक राणा आए दिन अधिवक्ताओं से अभद्र व्यवहार करते हैं।
दो दिन संाकेतिक हड़ताल के बाद भी उन पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। इससे नाराज अधिवक्ताओं ने अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा की है। बैठक में राशिद अली गौस, नौशाद आलम, जावेद अख्तर, नासिर मियां, इरशाद हुसैन आदि रहे।
उधर, एसडीएम द्वारा अधिवक्ता से अभद्रता किए जाने का मामला शांत होने का नाम नहीं ले रहा है। वकीलों ने तहसील परिसर में बैठक कर एसडीएम के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पास कर डीएम को भेजा है। अनिल कुमार भारद्वाज, राजपाल सिंह, जयप्रकाश सिंह सैनी, राजीव सिंह, धर्मेंद्र सिंह, श्योराज सिंह, सतपाल सिंह, मुवस्सर अली आदि रहे।