रामपुर। पीएम नरेंद्र मोदी की अपील के बाद राज्य सरकार ने वर्चुअल मीटिंग के आदेश जारी किए थे। आदेश मिलने के बाद डीएम ने सभी अधिकारियों से ऑनलाइन बैठक करने के निर्देश दिए। इसी के साथ डीएम ने दो बैठकें भी वर्चुअल कीं।
पीएम नरेंद्र मोदी की अपील के बाद सीएम योगी ने वैश्विक हालात, ऊर्जा बचत और संसाधनों के संतुलित उपयोग करने के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में जिले में ऑनलाइन मीटिंग शुरू हो गई हैं। डीएम अजय कुमार द्विवेदी ने बताया कि अधिकारियों से अनावश्यक वाहनों का प्रयोग न करने, मीटिंग ऑनलाइन करने, तेल की खपत कम करने के लिए प्रयास करने को कहा है। ब्यूरो