फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: रक्षाबंधन पर रामपुर से बरेली और हल्द्वानी के लिए चलेंगी अतिरिक्त बसें

Wed, 19 Aug 2026 12:49 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। रक्षाबंधन पर यात्रियों की बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए परिवहन विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। बहनों की सुगम यात्रा के लिए रामपुर से बरेली और हल्द्वानी मार्ग पर अतिरिक्त बसें संचालित की जाएंगी। दोनों मार्गों पर पांच-पांच अतिरिक्त बसें चलाने की योजना है।
विज्ञापन

रक्षाबंधन के दौरान बड़ी संख्या में बहनें अपने भाइयों को राखी बांधने के लिए जाती हैं। ऐसे में रोडवेज बसों में यात्रियों की संख्या सामान्य दिनों की अपेक्षा काफी बढ़ जाती है। सबसे अधिक दबाव प्रमुख मार्गों पर रहता है। यात्रियों को बसों के लिए ज्यादा इंतजार न करना पड़े, इसके लिए परिवहन विभाग ने अतिरिक्त बसों के संचालन की तैयारी शुरू कर दी है।
रामपुर से बरेली के बीच पांच अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। इसी तरह रामपुर से हल्द्वानी मार्ग पर भी पांच अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाएगा। जरूरत पड़ने पर यात्रियों की संख्या के अनुसार बसों के फेरे बढ़ाए जाने की भी व्यवस्था रहेगी।
विज्ञापन

विभाग की ओर से बसों की उपलब्धता और संचालन की व्यवस्था को अंतिम रूप दिया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि त्योहार के दौरान यात्रियों को आवागमन में परेशानी न हो, इसके लिए सभी जरूरी तैयारियां समय से पूरी की जा रही हैं।
0000
रक्षाबंधन को लेकर यात्रियों की सुविधा के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। रामपुर-बरेली और रामपुर-हल्द्वानी मार्ग पर पांच-पांच अतिरिक्त बसें चलाने की तैयारी है। यात्रियों की भीड़ बढ़ने पर बसों के फेरे भी बढ़ाए जाएंगे। त्योहार पर यात्रियों को बेहतर परिवहन सुविधा उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। -रामप्रकाश, डिपो प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें