फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: होली पर यात्री बढ़ने पर चलेंगी अतिरिक्त बसें

Sun, 02 Mar 2025 01:17 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। होली पर रोडवेज यात्री बढ़ने पर अतिरिक्त बस सेवा चलेगी। वहीं स्पेशल ट्रेन के लिए अभी कोई नए निर्देश नहीं आए हैं। वहीं अब रोडवेज और रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ बढ़ने लगी है। ट्रेनों में रिजर्वेशन वेटिंग में चल रहे हैं। अधिकांश ट्रेनों में वेटिंग चल रही है।
विज्ञापन

होली के त्योहार को लेकर अभी से यात्रियों की भीड़ बढ़ने लगी है। रोजाना बसें फुल जा रही हैं और सीटों के लिए मारामारी हो रही है। यही हाल ट्रेनों का चल रहा है। ट्रेनों में मौजूदा समय में सामान्य श्रेणी में भी भीड़ ज्यादा देखने को मिल रही है। काशी विश्वनाथ, प्रयागराज संगम एक्सप्रेस, अवध असम, आला हजरत, इंटरसिटी एक्सप्रेस में जगह नहीं मिल पा रही है। वहीं रिजर्वेशन भी फुल चल रहा है। प्रयागराज संगम एक्सप्रेस में 70-80 की वेटिंग चल रही है। इंटरसिटी एक्सप्रेस में 89-90 की वेटिंग हैं। इसके अलावा आला हजरत एक्सप्रेस 60-70 की वेटिंग अभी चल रही है। इसके अलावा अन्य ट्रेनों में भी टिकट कन्फर्म नहीं हो पा रहा है। एआअएम महेंद्र कुमार ने बताया कि होली पर यात्री बढ़ने पर अतिरिक्त सेवा चलेगी। स्टेशन अधीक्षक मो. आजम खां ने बताया कि ट्रेनों में अभी वेटिंग चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें