फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: चेंबर तोड़े जाने के फैसले के विरोध में 22 जिलों के वकील कल करेंगे हड़ताल

Sun, 02 Mar 2025 01:12 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
रामपुर कचहरी में बार एसोसिएशन के धरना प्रदर्शन में बोलते अ​धिवक्ता।     संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन
रामपुर। चेंबर तोड़े जाने के फैसले के विरोध में वकीलों का धरना शनिवार को छठवें दिन भी जारी रहा। वकीलों के समर्थन में पश्चिमी यूपी के 22 जिलों के वकील सोमवार को हड़ताल पर रहेंगे। वकीलों की अपील पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश संघर्ष समिति ने इसका ऐलान कर दिया है।
विज्ञापन

न्याय विभाग की ओर से चेंबर तोड़कर 12 कक्षीय कोर्ट भवन बनाए जाने के फैसले के विरोध में वकील काफी समय से विरोध कर रहे हैं। बार एसोसिएशन व लायर्स एसोसिएशन के संयुक्त आह्वान पर वकीलों का धरना प्रदर्शन चल रहा है। शनिवार को छठवें दिन भी धरना-प्रदर्शन कर नारेबाजी की। बार एसोसिएशन ने शुक्रवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश संघर्ष समिति से आंदोलन में सहयोग करने के लिए समिति के चेयरमैन को पत्र लिखकर तीन मार्च को हड़ताल को सफल बनाने की अपील की थी।
बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सतनाम सिंह मट्टू ने कहा कि चेंबर बचाने के लिए समिति से बार ने सहयोग मांगा था, जिसे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की हाईकोर्ट बेंच स्थापना केंद्रीय संघर्ष समिति ने स्वीकार कर लिया हैा। समिति के चेयरमैन रोहिताश कुमार व संयोजक अमित कुमार दीक्षित की ओर से रामपुर के वकीलों के समर्थन में पश्चिमी प्रदेश के 22 जिलों से जुड़े वकीलों ने हड़ताल की घोषणा की है। बार अध्यक्ष ने इस मामले में सभी अधिवक्ताओं से तीन मार्च को न्यायिक कार्य से विरत रहने की घोषणा की है। धरने में शनिवार को बार काउंसिल की प्रत्यााशी हरजीत अरोड़ा भी आगरा से पहुंचीं और उन्होंने आंदोलन का समर्थन किया। इस दौरान लायर्स एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष दीप चंद्र गुप्ता, मुस्तफा अहमद, सतीश चंद्र गुप्ता, जमीर रिजवी, सर्वजीत सिंह, सुखविंदर सिंह, राजेंद्र प्रसाद, ठाकुर पृथ्वी भान सिंह, जाहिद अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें