फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: होली पर यात्री बढ़ने पर अतिरिक्त बसें रहेंगी रिजर्व

Thu, 19 Feb 2026 11:03 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। होली के त्योहार पर यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए परिवहन निगम ने विशेष प्रोत्साहन योजना लागू की है। इसके तहत अतिरिक्त ड्यूटी करने वाले चालक-परिचालकों को प्रोत्साहन राशि दी जाएगी तथा जरूरत पड़ने पर रिजर्व बसों का संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन

निगम अधिकारियों के अनुसार नियमित, संविदा और आउटसोर्स चालक-परिचालकों को योजना का लाभ मिलेगा। स्कीम के तहत नौ दिन तक प्रतिदिन 300 किलोमीटर बस संचालन करने पर 400 रुपये प्रतिदिन की दर से कुल 3600 रुपये प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। वहीं 10 दिन तक निर्धारित दूरी पूरी करने पर 450 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से 4500 रुपये दिए जाएंगे।
डिपो और क्षेत्रीय कार्यशाला के कर्मचारियों को भी योजना में शामिल किया गया है। उन्हें नौ दिन कार्य करने पर 1800 रुपये तथा लगातार 10 दिन ड्यूटी करने पर 2100 रुपये की एकमुश्त प्रोत्साहन राशि मिलेगी।
विज्ञापन

होली के दौरान यात्रियों की भीड़ को देखते हुए डिपो में अतिरिक्त बसें रिजर्व रखी जाएंगी। जिस रूट पर यात्रियों की संख्या अधिक होगी, वहां आवश्यकता अनुसार अतिरिक्त बसें संचालित की जाएंगी।
डिपो प्रभारी रामप्रकाश ने बताया कि होली को देखते हुए विशेष योजना लागू कर दी गई है। अतिरिक्त कार्य करने वाले चालक-परिचालकों और कर्मचारियों को प्रोत्साहन राशि दी जाएगी तथा अधिक यात्री भार वाले रूटों पर अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें