फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

150 बीएलओ पर लटकी कार्रवाई की तलवार

Sun, 15 Jul 2018 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण में डेढ़ सौ से ज्यादा बीएलओ पर कार्रवाई की तलवार लटक गई है। इन लोगों ने मतदाता बनाने के लिए फार्म तो लिए लेकिन अफसरों के पास जमा नहीं किए,जिस पर लापरवाही सामने आने पर इनको रविवार तक की मोहलत दे दी गई है। इसके बाद प्रशासन इन सभी बीएलओ पर कार्रवाई शुरू करेगा। 

लोकसभा चुनाव के लिए इन दिनों मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण का काम चल रहा है। इस पुनरीक्षण के तहत वोट बनाने के साथ ही फर्जी वोटरों के नाम काटने, नाम संशोधन समेत अन्य कार्य कराया जा रहा है। फिलहाल यह काम पूरा हो चुका है,लेकिन फार्म भरवाने और उनको जमा करने में भी बड़ी लापरवाही सामने आ रही है।
विज्ञापन


वोटरों ने घरो में जाकर फार्म तो भरवाकर जमा कराए लेकिन इन फार्मों को एसडीएम दफ्तर में जमा नहीं किए,जिसके चलते तमाम वोटरों को बनाने का काम लटक गया है। सदर क्षेत्र की शहर व चमरौवा सीट के करीब 600 बीएलओ को इस काम में लगाया गया था,जिसमें से डेढ़ सौ बीएलओ ऐसे हैं,जिन्होंने चेतावनी के बाद भी आवेदन पत्र एसडीएम दफ्तर में जमा ही नहीं किए हैं,जिस पर नाराजगी जाहिर की गई है।
विज्ञापन


एसडीएम सदर डा.राजेश कुमार ने बताया कि इस मामले में डेढ़ सौ बीएलओ को चिन्हित किया गया है,जिनको रविवार को हर हाल में फार्म जमा करने को कहा गया है। यदि इन बीएलओ ने मतदाताओं के फार्मों को जमा नहीं किया तो इनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें