फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: जातिसूचक शब्दों के इस्तेमाल का आरोप, युवक पर कार्रवाई

Thu, 17 Sep 2026 01:44 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहबाद। जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए एक युवक वंश गुप्ता का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हुआ। इसके बाद भीम आर्मी और वाल्मीकि समाज के लोग कार्रवाई की मांग को लेकर कोतवाली पहुंच गए। पुलिस ने युवक को तत्काल हिरासत में लेकर बुधवार शाम शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया।
विज्ञापन

हालांकि, समाज के लोग युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे थे। कार्रवाई से असंतुष्ट भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष सुनील सागर ने 17 सितंबर को सुबह 10:30 बजे कोतवाली पर एकत्र होने की अपील की है। उन्होंने आरोपी युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे जेल भेजने की मांग की है। सीओ देवकीनंदन ने युवक का शांतिभंग में चालान किए जाने की पुष्टि की। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें