फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: फायरिंग के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

Fri, 03 Jul 2026 01:56 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। बिलासपुर कोतवाली पुलिस ने फायरिंग करने के आरोप में नामजद एक आरोपी को बृहस्पतिवार दोपहर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से फायरिंग में प्रयुक्त तमंचा और दो कारतूस बरामद किए हैं।
विज्ञापन

22 जून की रात ग्राम डिबडिबा की सुभाष नगर कॉलोनी निवासी विक्रमजीत सिंह के घर के बाहर कुछ लोगों ने पुरानी रंजिश के चलते हवाई फायरिंग की थी। गोलियों की आवाज सुनकर विक्रमजीत और मोहल्ले के लोग जाग गए थे। घटना घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। पीड़ित ने सुभाष नगर कॉलोनी निवासी गुरुदित्ता, एसप्रीत सिंह और गुरुसेवक सिंह के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
सीओ हर्षिता सिंह ने बताया कि घटना में वांछित आरोपी गुरुसेवक सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य दो नामजद आरोपियों को भी शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें