फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: पत्नी पर नीले ड्रम में भरने की धमकी देने का आरोप

Fri, 10 Oct 2025 02:24 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वार (रामपुर)। क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने पत्नी पर प्रेमी के साथ मंदिर में शादी करने और विरोध पर मारकर नीले ड्रम में भरने की धमकी देने का आरोप लगाया है। मामला पुलिस तक पहुंचा तो लोागों ने समझौता करा दिया। फिलहाल महिला को मायके भेज दिया गया है, जबकि बच्चे पिता के पास रहेंगे।
विज्ञापन

मामला कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है। जानकारी के मुताबिक, युवक की शादी को नौ साल हो चुके हैं और दोनों के तीन बच्चे हैं। पति का आरोप है कि उसकी पत्नी एक रिश्तेदार युवक से लंबे समय से फोन पर बात करती थी। आपत्ति करने पर भी वह नहीं मानी और बाद में उसके सामने ही प्रेमी से बात करने लगी।
इससे घर में झगड़े होने लगे। पत्नी ने पति को मारकर नीले ड्रम में भरने की धमकी दे डाली। युवक के मुताबिक, पांच दिन पहले उसकी पत्नी ने चोरी-छिपे अपने प्रेमी के साथ मंदिर में शादी कर ली और बच्चों को छोड़कर मायके चली गई।
विज्ञापन

बुधवार शाम महिला अचानक वापस पति के घर पहुंची और उसके साथ रहने की जिद करने लगी। इस पर पति ने 112 पर कॉल कर पुलिस को बुलाया और पत्नी को घर से निकालने की मांग की। पुलिस दोनों पक्षों को थाना ले आई। बृहस्पतिवार को हुई बातचीत के बाद यह तय हुआ कि महिला फिलहाल मायके जाएगी और बच्चे पिता के पास रहेंगे।
विज्ञापन

चौकी प्रभारी नरपतनगर मनोज कुमार मिश्र ने पुष्टि की कि पति-पत्नी के बीच विवाद था। दोनों की सहमति से परिजनों के सामने समझौता करा दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें