फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: शादी का झांसा देकर चार साल तक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहबाद। क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने सैफनी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक पर शादी का झांसा देकर चार साल तक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। बाद में आरोपी ने शादी में दस लाख रुपये नकद और बुलेट बाइक की मांग की। पीड़िता ने कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

शाहबाद कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती का सैफनी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक से काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती का आरोप है कि युवक ने उसे शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बना लिए और लगातार चार वर्ष तक संबंध बनाता रहा। जब उसने शादी का दबाव बनाया तो आरोपी ने दहेज में दस लाख रुपये नकद और बुलेट बाइक की मांग की। दहेज की मांग पूरी न होने पर शादी से इन्कार कर दिया। पीड़िता ने युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें