फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ व धमकी का आरोप, आरोपी गिरफ्तार

Mon, 19 Jan 2026 12:59 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
परिजनों का आरोप, डर के कारण छात्रा ने कॉलेज जाना छोड़ा
विज्ञापन

संवाद न्यूज़ एजेंसी
स्वार। मसवासी क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने एक युवक पर अपनी नाबालिग बेटी से छेड़छाड़, पीछा करने और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित का कहना है कि आरोपी की हरकतों से उसकी बेटी मानसिक तनाव में है और डर के कारण उसने कॉलेज जाना भी बंद कर दिया है। पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
पीड़ित के अनुसार उसकी 17 वर्षीय बेटी नगर के एक इंटर कॉलेज में पढ़ती है। आरोप है कि मसवासी निवासी सूरज कुमार रास्ते में उसे जबरन रोककर परेशान करता था। पहले भी आरोपी ने डरा-धमकाकर छात्रा से जबरन मोबाइल नंबर ले लिया और फोन पर बातचीत करने का दबाव बनाता रहा। आरोप है कि वह खुलेआम छात्रा का पीछा करता और बदनाम करने की धमकी देता था।
विज्ञापन

परिजनों का कहना है कि आरोपी की लगातार हरकतों से छात्रा मानसिक रूप से परेशान हो गई और भय के कारण उसने कॉलेज जाना बंद कर दिया। आरोप है कि बीती रात आरोपी घर के अंदर मोबाइल फोन फेंककर चला गया और धमकी दी कि वह लड़की की शादी कहीं नहीं होने देगा तथा घर से निकलना भी मुश्किल कर देगा। इस घटना के बाद से परिजन दहशत में हैं।
विज्ञापन

पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी सूरज के खिलाफ मामला दर्ज कर तत्काल दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। सीओ अतुल कुमार ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में चालान कर दिया गया है, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें