फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर: आजम खां की पत्नी के नाम पर गलत तरीके से जगह आवंटन कराने का आरोपी गिरफ्तार

Mon, 22 Jun 2020 11:28 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आजम खां की पत्नी और विधायक डॉ. तजीन फात्मा के नाम पर गलत तरीके से क्वालिटी बार की जगह आवंटन कराने के मामले में एक आरोपी को सिविल लाइंस कोतवाली की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी का नाम विवेचना के दौरान सामने आया है, जो आवंटन समिति का सदस्य था।

विज्ञापन


विकास भवन के पास डीसीडीएफ (जिला सहकारी संघ) की कुछ जमीन है। आरोप है कि सपा सरकार में मंत्री रहते हुए आजम खां ने जमीन को अपनी पत्नी डॉ. तजीन फात्मा के नाम पर किराए पर आवंटन कर लिया था। बाद में बेटे अब्दुल्ला आजम को सह किराएदार बना दिया गया था। 

इसी जमीन पर बनी दुकानों में क्वालिटी बार के नाम से एक बार संचालित होता था, जिसे खाली करा लिया गया था। इस संबंध में जिलाधिकारी को शिकायत मिली थी, जिसके बाद उन्होंने जांच के आदेश दे दिए। जांच उप जिलाधिकारी सदर से कराई गई थी। 
विज्ञापन


जांच में यह बात सामने आई कि यह जमीन प्रांतीय सरकार जेरे इंतजामिया जिलाधिकारी रामपुर की है। जांच में यह कहा गया था कि इसका किराए पर गलत तरीके से आवंटन किया गया है। इसको लेकर डीसीडीएफ के तत्कालीन सभापति सैय्यद जफर अली जाफरी, विधायक डॉ. तजीन फात्मा और अब्दुल्ला आजम के खिलाफ 21 नवंबर को रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। 

इसके बाद आवंटन को निरस्त कर दिया था। वहीं, रिपोर्ट दर्ज होने के बाद से पुलिस को आरोपियों की तलाश थी। जांच में पुलिस के सामने 10 लोगों के नाम आए थे, जिसमें सांसद आजम खां की पत्नी डॉ. तजीन फात्मा और बेटे अब्दुल्ला आजम पहले से ही जेल में बंद हैं। 

रविवार को पुलिस ने षड़यंत्र में शामिल राकेश कुमार को माल गोदाम तिराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद आरोपी को जेल भेजा दिया। सिविल लाइंस कोतवाल विजेंद्र सिंह ने बताया कि राकेश उस समय आवंटन समिति का सदस्य था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें