फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: पुलिस मुठभेड़ में पकड़ा गया आरोपी साक्ष्य के अभाव में बरी

Thu, 10 Sep 2026 01:28 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। पुलिस मुठभेड़ में पकड़े गए एक आरोपी को कोर्ट ने साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया। मामला शाहबाद कोतवाली क्षेत्र से जुड़ा है। 31 दिसंबर 2019 को शाहबाद पुलिस ने गश्त के दौरान मुठभेड़ के बाद दो लोगों को पकड़ा था। इनमें से एक आरोपी मौके से भाग गया था जबकि दूसरे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन

पुलिस ने पकड़े गए बदमाश के कब्जे से तमंचा, कारतूस, मोबाइल, बाइक व चोरी का सामान बरामद होने का पुलिस का दावा था। पुलिस ने इस मामले में आरोपी अनीस के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी। कोर्ट में मामले की सुनवाई के दौरान अभियोजन की ओर से साक्ष्य पेश किए गए और आरोपी को सजा देने की मांग की गई।
वहीं, बचाव पक्ष के अधिवक्ता सचिन मोहन सक्सेना ने आरोपी को निर्दोष बताया। अधिवक्ता ने बताया कि संभल के बहजोई थाना क्षेत्र के मझोला गांव निवासी अनीस को मामले में साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें