फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: किशोरी से दुष्कर्म मामले में आरोपी गिरफ्तार

Wed, 17 Jul 2024 01:42 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वार। नगर का एक युवक किशोरी को बहला-फुसलाकर उत्तराखंड के रुद्रपुर ले गया, जहां उसने अपने रूम पर जबरन दुष्कर्म किया। बाद में वह बेहोशी की हालत में छोड़कर फरार हो गया। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने किशोरी बरामद कर आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा है। जबकि आरोपी का न्यायालय में चालान कर दिया गया।
विज्ञापन

नगर निवासी युवक सरताज का नगर निवासी एक किशोरी के घर आना- जाना था। इस दौरान सरताज ने किशोरी को प्रेमजाल में फंसा लिया। आरोप है कि तीन दिन पूर्व किशोरी के परिजन घर में नहीं थे तब चाहिए किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। वह किशोरी को रुद्रपुर ले गया जहां रूम पर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। उसे बेहोशी की हालत में छोड़कर फरार हो गया। होश आने पर किशोरी स्वार आई और परिजन को घटना से अवगत कराया। परिजन ने कोतवाली पहुंचकर घटना की नामजद तहरीर दी। पुलिस तुरंत हरकत में आ गई। उसने आरोपी पक्ष पर दबाव बनाकर किशोरी बरामद कर ली और आरोपी को भी पकड़ लिया। हालांकि दोनों पक्ष के लोग पंचायत से मामला निपटाने में भी लगे, लेकिन बात नहीं बन पाई। पुलिस ने संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी सरताज का न्यायालय में चालान कर दिया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें