फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव

Wed, 17 Jul 2024 01:39 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मिलक। मानसिक रूप से कमजोर युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह पुलिस को दुगनपुर स्टेशन मास्टर द्वारा सूचना मिली कि नगर के ग्राम लोहा पट्टी से होकर गुजर रही रेलवे ट्रैक के पास एक अज्ञात युवक का शव पड़ा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को ट्रैक से हटाकर मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया। मौके पर पहचान नहीं होने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया। शव की पहचान के लिए सूचना आस-पड़ोस के गांव में दी। जिस पर कुछ समय बाद खबर मिलने पर क्षेत्र के ग्राम ताजपुर निवासी अमरपाल ने पुलिस से संपर्क किया और शव कि पहचान अपने मानसिक रूप से कमजोर 25 वर्षीय भाई पंकज के रूप में की। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनका भाई मानसिक रूप से कमजोर था। देर रात वह घर से उठकर चला गया था। जिसके बाद उन्होंने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कहीं उसका पता नहीं चल सका था। सुबह खबर मिली तो उन्होंने शव कि पहचान कपड़ों व चपल्लों से की, जिसके बाद वो शव लेकर जिला अस्पताल चले गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें