फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: बिजली कर्मियों पर पथराव करने का आरोपी गिरफ्तार

Thu, 22 Jan 2026 02:29 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। विद्युत बकाया वसूली के दौरान टीम पर पथराव करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है। घटना मंगलवार शाम मोहल्ला भट्टी टोला में घटी, जहां विद्युत विभाग की टीम बकायेदार मुमताज खां के घर करीब 8,320 रुपये की बकाया राशि वसूलने पहुंची थी।
विज्ञापन


बकाया न चुकाने पर टीम ने बिजली कनेक्शन काटना शुरू किया, तो मुमताज के घर में रहने वाले मुसर्रफ खां ने घर की छत से चढ़कर कर्मचारियों पर पथराव किया। इससे विद्युत कर्मचारी भागकर सुरक्षित निकले। विद्युत उपकेंद्र के एसडीओ प्रदीप कुमार ने इसकी शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन

सीओ हर्षिता सिंह ने बताया कि मामले में नामजद आरोपी मुसर्रफ खां के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया है। आगे की कार्रवाई जारी है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें