फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बनाने वाला आरोपी गिरफ्तार

Sat, 08 Nov 2025 02:45 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
केमरी। बीमार चल रही किशोरी को इलाज के बहाने अपने घर पर बुलाकर किशोरी की मां को नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म कर वीडियो बनाया। वीडियो किशोरी को दिखाकर वायरल करने की धमकी देते हुए सात साल तक किशोरी के साथ भी दुष्कर्म करने के आरोपी कथित तांत्रिक शाहिद मियां व उसके साथी फरहत को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष हिमांशु चौहान ने बताया कि चार अक्तूबर को क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बताया था कि उसकी नाबालिग बेटी अक्सर बीमार रहती थी। अपने परिचित के कहने पर उसने अपनी बेटी को आरोपी को दिखाया था। आरोपी ने बेटी पर भूत प्रेत का साया बताते हुए उसे इलाज के लिए अपने घर लाने के लिए कहा था। सात वर्ष पूर्व वह अपनी बेटी को लेकर आरोपी के घर गई तो उसने उसे कुछ खिला दिया और वह बेहोश हो गई। बेहोश होने पर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बना लिया था। आरोप था कि पिछले सात वर्षो से आरोपी उसकी अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए उसकी बेटी के साथ भी दुष्कर्म कर रहा है। साथ ही आरोपी ने अपने साथी फरहत के साथ मिलकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया था। आरोप था कि इस दौरान उसकी नाबालिग बेटी को गर्भनिरोधक भी खिलाकर गर्भपात करा दिया। व आरोपी ने धमकाते हुए उससे कुछ रुपये भी हड़प लिए थे। शुक्रवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपियों को गंगापुर अड्डे से गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें