फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीड़ ने चालक को पीटा, कार में तोड़फोड़ 

Wed, 02 Nov 2016 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो दढ़ियाल/टांडा/ रामपुर
विज्ञापन
तोड़फोड़ में क्षतिग्रस्त कार।
विज्ञापन

विज्ञापन

तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी, हादसे में बाइक सवार दंपति और उसके जुड़वां बच्चे घायल हो गए। चीखपुकार पर आसपास के लोगों ने कार को घेर लिया। चालक को खींचकर उसकी पिटाई कर दी। साथ ही कार में भी तोड़फोड़ कर दी। हंगामा होने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। उसने भीड़ को समझा-बुझाकर शांत कराया। पुलिस ने चालक और कार को अपने कब्जे में ले लिया। घायलों कोकाशीपुर इलाज के लिए भेजा है।

मंगलवार को ग्राम चक मुवाना निवासी अशोक अपनी पत्नी मंजू तथा तीन माह के जुड़वां बच्चों के साथ बाइक से अपनी ससुराल जा रहा था। वह गांव से निकला ही था कि टांडा की ओर से तेजी गति से आ रही कार ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार चारों घायल हो गए। चीखपुकार मचने पर आसपास के गांव के लोग दौड़ पड़े। ग्रामीणों ने पीछाकर कार को चालक समेत पकड़ लिया। इसके बाद कार में तोड़फोड़ कर दी। विरोध पर चालक को भी बुरी तरह से पीट दिया। जिससे वहां पर हंगामा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हंगामे की जानकारी पर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुँच गयी। पुलिस ने किसी तरह से ग्रामीणों को शांत कराया। पुलिस कार समेत चालक को चौकी ली गई। पुलिस के मुताबिक पकड़ा गया कार चालक जिला मुुरदाबाद के थाना कुंदरकी निवासी जुल्फकार पुत्र भूरा है। वह  किसी काम से कुंदरकी से बाजपुर जा रहा था। हंगामे के बीच लोगों ने घायल दंपति व उनके बच्चों को काशीपुर इलाज के लिए भेज दिया।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें