फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: आप नेता को धमकाने के मामले में अब्दुल्ला आजम के बयान दर्ज

Sat, 24 May 2025 01:37 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। आप नेता फैसल लाला को धमकाने के मामले में सपा के पूर्व विधायक अब्दुल्ला आजम शुक्रवार को कोर्ट में पेश हुए, जहां उनके बयान दर्ज हुए। अब इस मामले की सुनवाई दो जून को होगी।
विज्ञापन

आप नेता फैसला लाला ने गंज थाने में सपा के पूर्व विधायक अब्दुल्ला आजम समेत कई लोगों के खिलाफ धमकाने का मुकदमा दर्ज कराया था। यह मुकदमा कोर्ट में विचाराधीन है। कोर्ट में शुक्रवार को इस मामले की सुनवाई हुई, जिसमें सपा के पूर्व विधायक अब्दुल्ला आजम कोर्ट पहुंचे, जहां उनके मामले में सुनवाई हुई। इस दौरान उनके बयान दर्ज किए गए।
वहीं दूसरी ओर सपा नेता आजम खां के खिलाफ दर्ज डूंगरपुर मामले के गवाह को धमकाने के मामले में भी सुनवाई हुई, जिसमें गवाह नहीं आया, जिस पर सुनवाई के लिए 17 जून की तारीख निर्धारित कर दी गई।
विज्ञापन



गवाह डिस्चार्ज, सुनवाई 30 जून को
रामपुर। सपा के पूर्व विधायक अब्दुल्ला आजम के दो पैन कार्ड और पासपोर्ट मामले में शुक्रवार को सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान सपा नेता आजम खां वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के जरिये कोर्ट में पेश हुए। इस दौरान कोर्ट ने बचाव पक्ष की ओर से पेश गवाह फरीदा बी को डिस्चार्ज कर दिया। अब इस मामले की सुनवाई 30 जून को होगी। यह मामला सिविल लाइंस थाने में शहर विधायक आकाश सक्सेना ने वर्ष 2019 में दर्ज कराया था। इस मामले की सुनवाई इन दिनों कोर्ट में चल रही है।


क्वालिटी बार मामले में तय नहीं हो सके आरोप
रामपुर। सपा नेता आजम खां के खिलाफ दर्ज क्वालिटी बार कब्जाने के दो मामलों में सुनवाई हुई। इस दौरान एक मामले में सपा नेता पर आरोप तय होने थे, लेकिन आरोप तय नहीं हो सके। अब इस मामले की सुनवाई 28 मई को होगी, वहीं दूसरी ओर इसी तरह के एक अन्य मामले में गवाह गगन अरोड़ा की ओर से कोर्ट में प्रार्थनापत्र देकर स्वास्थ्य खराब होने का हवाला देते हुए समय की मांग की गई, जिस पर अब इस मामले की सुनवाई के लिए दस जून की तारीख तय कर दी गई। वहीं दूसरी ओर, शत्रु संपत्ति के मामले में सुनवाई नहीं हो सकी। इस मामले की सुनवाई भी दस जून को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें