फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाणपत्र के मामले में अगली सुनवाई 26 को

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। सांसद आजम खां के पुत्र अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाणपत्र होने के मामले में दर्ज मुकदमे में आरोप तय करने की प्रक्रिया पर अगली सुनवाई 26 अप्रैल को होगी। इस मुकदमे में सांसद आजम खां, विधायक डॉ. तजीन फात्मा और अब्दुल्ला आजम आरोपी हैं।
विज्ञापन

अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाणपत्र होने के आरोप में भाजपा लघु उद्योग प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक आकाश सक्सेना ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप है कि अब्दुल्ला का एक जन्म प्रमाणपत्र रामपुर नगरपालिका से बनवाया गया तो दूसरा लखनऊ नगर निगम से। इस मुकदमे में पुलिस कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर चुकी है। अब एमपी-एमएलए कोर्ट में आरोप तय करने की प्रक्रिया चल रही है। सोमवार को इस मामले में सुनवाई थी, लेकिन कोर्ट ने सुनवाई की अगली तिथि 26 अप्रैल निर्धारित कर दी। सहायक शासकीय अधिवक्ता फौजदारी रामऔतार सैनी ने बताया कि अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाणपत्र के मुकदमें आरोप तय करने की प्रक्रिया पर अगली सुनवाई 26 अप्रैल को होगी। उन्होंने बताया कि अब्दुल्ला आजम के दो पैन कार्ड और दो पासपोर्ट के मामले में भी आरोप तय करने की प्रक्रिया पर सुनवाई तिथि पहले से 26 अप्रैल निर्धारित है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें