फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Abdullah Azam: दो जन्म प्रमाण पत्र और पैनकार्ड मामले में विधायक अब्दुल्ला आजम कोर्ट में पेश, सुनवाई टली

Tue, 19 Jul 2022 07:50 PM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर

सार

अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाण पत्र मामले में भाजपा नेता आकाश सक्सेना ने गंज थाने में साल 2019 में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें अब्दुल्ला आजम के पिता एवं शहर विधानसभा सीट से विधायक आजम खां व अब्दुल्ला आजम की मां डॉ. तजीन फात्मा भी आरोपी हैं।
विज्ञापन
आजम खान और अब्दुल्ला आजम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा नेता आजम खां के बेटे एवं स्वार सीट से विधायक अब्दुल्ला आजम के दो पैनकार्ड और दो जन्म प्रमाण पत्र मामले में मंगलवार को कोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान अब्दुल्ला आजम कोर्ट में पेश हुए। लेकिन एक मुकदमे के गवाह बीमार हो गए और दूसरे मुकदमे के गवाह मूल दस्तावेज नहीं ला सके। इसलिए गवाही नहीं हो सकी। लिहाजा, सुनवाई टल गई। अब जन्म प्रमाण पत्र के मामले में 22 जुलाई और पैनकार्ड के मामले में 26 जुलाई को सुनवाई होगी।

विज्ञापन


अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाण पत्र मामले में भाजपा नेता आकाश सक्सेना ने गंज थाने में साल 2019 में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें अब्दुल्ला आजम के पिता एवं शहर विधानसभा सीट से विधायक आजम खां व अब्दुल्ला आजम की मां डॉ. तजीन फात्मा भी आरोपी हैं। अब्दुल्ला आजम के दो पैनकार्ड के मामले में अब्दुल्ला आजम और आजम खां दोनों ही आरोपी हैं। इन मामलों में तीनों जमानत पर चल रहे हैं।

इस मामले की सुनवाई एमपी-एमएलए कोर्ट (मजिस्ट्रेट ट्रायल) में चल रही है। मंगलवार को इस मामले की कोर्ट में सुनवाई हुई। अब्दुल्ला आजम सुनवाई के दौरान कोर्ट में उपस्थित रहे। लेकिन जन्म प्रमाण पत्र के मामले में गवाह के बीमार होने के कारण सुनवाई नहीं हो सकी। जबकि पैनकार्ड के मामले में गवाह राजेश सिंह कोर्ट में उपस्थित हुए, लेकिन मूल दस्तावेज न होने के कारण सुनवाई नहीं हो सकी। अब जन्म प्रमाण पत्र के मामले में 22 जुलाई और पैनकार्ड के मामले में 26 जुलाई को सुनवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें