फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Court News: अब्दुल्ला आजम और भाजपा नेता शानू बरी, आप नेता फैसल लाला मारपीट मामले में कोर्ट का फैसला

Fri, 12 Sep 2025 05:11 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
रामपुर के पूर्व विधायक अब्दुल्ला आजम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी के नेता फैसल खान लाला से मारपीट और धमकाने के मामले में सपा के पूर्व विधायक अब्दुल्ला आजम और भाजपा नेता फसाहत अली खां शानू को कोर्ट ने बरी कर दिया है। एमपी-एमएलए मजिस्ट्रेट कोर्ट ने साक्ष्य के अभाव में शुक्रवार को यह फैसला सुनाया।

विज्ञापन


फैसल लाला ने वर्ष 2019 में गंज कोतवाली में दोनों नेताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप था कि उन्होंने मारपीट, धमकी और अभद्रता की। पुलिस ने जांच के बाद चार्जशीट अदालत में दाखिल की थी। इसके बाद एमपी-एमएलए कोर्ट में मामले की सुनवाई चली।
विज्ञापन


शुक्रवार को सुनवाई पूरी होने के बाद कोर्ट ने सबूतों के अभाव में अब्दुल्ला आजम और फसाहत अली खां शानू को बरी कर दिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें