फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: सिर में चोट लगने से हुई थी आशिया की मौत, माता-पिता और दो भाइयों पर रिपोर्ट दर्ज

Sat, 12 Sep 2026 01:10 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। कोर्ट मैरिज करने वाली विवाहिता आशिया की मौत सिर में चोट लगने से हुई थी। इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हुआ है। इसके बाद पुलिस ने पति की तहरीर पर विवाहिता के माता-पिता और दो भाइयों समेत चार लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

मुरादाबाद के दलपतपुर निवासी हमजा दिल्ली के मालवीय नगर में रहकर काम करते हैं। करीब एक साल पहले उन्होंने सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के अजीतपुर निवासी आशिया बी से कोर्ट मैरिज की थी। शादी के बाद दोनों दिल्ली के मालवीय नगर में रह रहे थे। 18 अगस्त को आशिया बी दिल्ली से अपने मायके आई थीं। 20 अगस्त को उनकी मौत हो गई। मायके वालों ने पति को सूचना दिए बिना ही शव को भोट थाना क्षेत्र के अहमदनगर तराना स्थित पैतृक कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया।
पत्नी की मौत की जानकारी मिलने पर हमजा दिल्ली से रामपुर पहुंचे। उन्होंने छह सितंबर को पुलिस को तहरीर देकर पत्नी की हत्या किए जाने का आरोप लगाया। पति का आरोप था कि कोर्ट मैरिज करने से नाराज मायके वालों ने आशिया बी की हत्या कर दी और बिना उसे सूचना दिए शव को दफना दिया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने शव को कब्र से निकलवाकर पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

सीओ सिटी अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में चोट लगने के कारण मौत होने की पुष्टि हुई है। रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने पति की तहरीर पर मृतका के पिता हबीब अहमद और मां समीना बेगम, भाई अलीशान व फैजुल्लरहमान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इस मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
सीओ सिटी का कहना है कि इस मामले में मृतका के परिजनों का कहना है कि घर में सोते वक्त सिर पर पत्थर गिर गया था, जिसकी वजह से आशिया की मौत हो गई। पुलिस हत्या के आरोपों की जांच कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें