फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: रूस भेजने का झांसा देकर युवक से छह लाख रुपये ठगे, चार पर केस

Fri, 03 Oct 2025 12:57 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वार (रामपुर)। हसनपुर उत्तरी गांव निवासी इंद्रपाल से रामपुर और उत्तराखंड के चार लोगों ने बेटे को रूस भेजने के नाम पर छह लाख रुपये ठग लिए। आरोप है कि पीड़ित का पासपोर्ट और जरूरी दस्तावेज भी छीन लिए। रकम और दस्तावेज वापस मांगने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। एसपी के आदेश पर पुलिस ने चारों नामदज के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके बेटे विष्णु कुमार मौर्य को रूस के रसिया शहर भेजने का झांसा दिया था। बताया कि सुलेमान और उसके बेटों अफजाल एवं रिजवान निवासी ग्राम सरकरा थाना बाजपुर जिला उद्यमसिंहनगर तथा तारिक खान (स्वामी-इरम चाय पत्ती) निवासी पीर की पेठ, पीला तालाब रोड, रामपुर ने रूस में नब्बे हजार रुपये प्रतिमाह वेतन दिलाने का झांसा दिया था। बताया कि सुलेमान और उसके बेटों अफज़ाल एवं रिजवान निवासी ग्राम सरकरा थाना बाजपुर जिला उद्यमसिंहनगर तथा तारिक खान (स्वामी-इरम चाय पत्ती) निवासी पीर की पेठ, पीला तालाब रोड, रामपुर ने पहले 45,000 रुपये नकद, फिर तारिक खान से 3,50,000 रुपये व सुलैमान के पुत्र के खाते में अलग-अलग तिथियों पर 2,05,000 रुपये यूपीआई के माध्यम से डलवाए। यह कुल रकम लगभग छह लाख बनी।
आरोप है कि आरोपियों ने ओखला, जाकिर नगर दिल्ली स्थित अपने दफ्तर में उसके बेटे को बुलाकर फर्जी आईडी, ई-वीजा व फ्लाइट टिकट थमा दिए और अब न तो युवक को भेजा गया है और न ही रकम लौटायी जा रही है। पैसे वापस मांगने पर आरोपियों द्वारा गाली-गलौच, मारपीट व जान से मारने की धमकियां दी जाती हैं। कोतवाली पुलिस ने एसपी के आदेश पर चारों लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करली है। कोतवाल प्रदीप मलिक ने बताया कि जांच शुरु कर दी गई है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे उसके तहत अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें