फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: बरात से लौटते समय युवक पर हमला, रिपोर्ट दर्ज

Wed, 18 Mar 2026 12:28 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
टांडा। गांव करखेड़ा निवासी सोमपाल ने बरात से लौटते समय दबंगों द्वारा हमला किए जाने का आरोप लगाया है। पुरानी रंजिश को लेकर हुए विवाद के बाद आरोपियों ने बस रुकवाकर उसके साथ मारपीट की।
विज्ञापन

पीड़ित ने बताया कि गांव से विकास कुमार की बरात डिलारी गई थी। बरात के दौरान कहासुनी हो गई थी। आरोप है कि जब बरात वापस लौट रही थी, तब तड़के करीब तीन बजे करखेड़ा से लगभग एक किलोमीटर पहले चौराहे पर बंटी दिवाकर, सनी दिवाकर, सुभाष, बाबू, रिंकू, हरि सिंह निवासीगण ग्राम करखेड़ा व पांच अज्ञात व्यक्तियों ने बस को रोक लिया। इसके बाद आरोपियों ने सोमपाल को बस से नीचे उतारकर गाली-गलौज करते हुए तमंचे व चाकू के बल पर लोहे की रॉड और लाठी-डंडों से हमला कर घायल कर दिया।
शोर-शराबा होने पर बरातियों के बचाने आने पर आरोपी तमंचे लहराते हुए जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। घायल सोमपाल को पहले टांडा के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रामपुर रेफर कर दिया गया। पीड़ित का आरोप है कि घटना के बाद पुलिस ने तत्काल रिपोर्ट दर्ज नहीं की। सीओ कीर्ति निधि आनंद ने बताया कि एसपी के आदेश पर थाना टांडा में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें