फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: तेज रफ्तार कार ने युवक को रौंदा, मौत

Wed, 25 Mar 2026 01:46 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। मुरादाबाद-बाजपुर मार्ग पर सोमवार देर शाम हुए दर्दनाक सड़क हादसे में नगर निवासी 35 वर्षीय जरीफ अहमद की मौके पर ही मौत हो गई। तेज रफ्तार कार ने उन्हें बुरी तरह कुचल दिया। हादसे के बाद कार चालक मौके से भाग गया।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना मुरादाबाद-बाजपुर मार्ग चौराहे के पास हुई। बताया जाता है कि जरीफ अहमद सड़क पार कर रहे थे, तभी बाजपुर की ओर से तेज गति से आ रही कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।
घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई। जरीफ अहमद नगर में अपने व्यवहार कुशल स्वभाव के कारण काफी लोकप्रिय थे, इसलिए उनके निधन की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में परिचित और स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। माहौल गमगीन हो गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। चौकी प्रभारी अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि आसपास के लोगों से जानकारी जुटाने के साथ ही फरार कार चालक की तलाश शुरू कर दी है। साथ ही क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि वाहन और चालक की पहचान की जा सके।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें