सैदनगर। अजीमनगर थाना क्षेत्र के परचई गांव में रास्ता रोककर युवक से मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने महिला की तहरीर पर तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव निवासी लक्ष्मी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका भाई गुड्डू पांच मई की सुबह घर के बाहर मोबाइल पर बात करते हुए टहल रहा था। आरोप है कि तभी गांव के ही बदलू, विशेष और विपिन ने उसका रास्ता रोक लिया।
तीनों ने गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। हमले में गुड्डू को गंभीर चोटें आईं। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। बाद में घायल को थाने ले जाया गया। थाना प्रभारी कर्मपाल सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। संवाद