फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: शादी से लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
टांडा। थाना टांडा क्षेत्र में बृहस्पतिवार देर शाम हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने युवक की मौत हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। उधर सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। ग्राम खोद निवासी पप्पू राजा (22) मामा की लड़की की शादी में शामिल होने रामपुर रोड स्थित ग्राम सेंटाखेड़ा आया था।
विज्ञापन

समारोह समाप्त होने के बाद वह वापस अपने घर लौट रहा था। जैसे ही पप्पू राजा ग्राम सीकमपुर के चौराहे के पास पहुंचा, तभी किसी अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक का शव कब्जे में लिया। पुष्टि के लिए इसे सीएचसी भिजवाया गया। डॉक्टर की ओर से मृत घोषित होने पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।
पप्पू राजा के परिवार में छह बहनों और दो भाई थे। उसका छोटा भाई मात्र आठ साल का है। बेटे की मौत की खबर लगते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें