फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: युवक ने पिता और दो चाचाओं पर मारपीट व धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कराई

Sat, 04 Jul 2026 01:24 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। नगर निवासी एक युवक ने अपने पिता और दो चाचाओं के खिलाफ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने की प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला टांडा हुरमतनगर निवासी आरिश अली ने कोतवाली में दर्ज कराई प्राथमिकी में कहा है कि उसके पिता अली अहमद अक्सर अपने दो भाइयों छोटा निवासी बिलासपुर और शकील निवासी ग्राम अहरो के साथ मिलकर उसे, उसकी मां और बहनों के साथ मारपीट करते हैं तथा खाने-पीने तक के लिए मोहताज रखते हैं। आरोप है कि उसके पिता मजदूरी के पैसे भी छीन लेते हैं।
प्राथमिकी के अनुसार, 22 जून की रात करीब 11 बजे अली अहमद घर आया और गाली-गलौज करते हुए फावड़े के बेंट से घर में सो रही उसकी मां मोबीन और बहन जोया पर हमला कर दिया। इससे मोबीन का सिर फट गया, खून बहने लगा और उनका हाथ भी टूट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बहन जोया के हाथ में भी चोट आई। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। आरोप है कि उसने मकान अपने नाम न करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित मां और बहन को सरकारी अस्पताल लेकर गया, जहां से दोनों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। दोनों अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं।
सीओ हर्षिता सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर अली अहमद समेत तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें