फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: तालाब की सफाई के दौरान डूबने से श्रमिक की मौत

Sat, 16 May 2026 12:49 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सैदनगर (रामपुर)। अजीमनगर थाना क्षेत्र के गांव सींगनखेड़ा में शुक्रवार सुबह तालाब की सफाई के दौरान एक श्रमिक की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, गांव निवासी प्रेमपाल (35) अपने साथी श्रमिक जागन और महेंद्र के साथ मनरेगा योजना के तहत तालाब की सफाई कर रहे थे। सफाई के दौरान अचानक प्रेमपाल गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। साथी श्रमिकों के शोर मचाने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी।
सूचना पर अजीमनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू अभियान शुरू कराया। काफी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने प्रेमपाल के शव को तालाब से बाहर निकाला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। एएसपी अनुराग सिंह ने बताया कि तालाब में डूबने से मौत हुई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें