फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: अस्पताल के बाथरूम में निकला दो मीटर लंबा सांप, हड़कंप

Sat, 17 May 2025 01:14 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शुक्रवार की दोपहर कुछ मरीजों ने टिनशेड के पास करीब दो मीटर लंबे एक कोबरा सांप को बाथरूम के पाइप से निकलते देखा तो हड़कंप मच गया। स्वास्थ्य कर्मियों ने सांप पकड़वाने का प्रयास किया। सांप पकड़ने वाले लोगों ने करीब तीन घंटे से अधिक सांप को पकड़ने का प्रयास किया, मगर पकड़ में नहीं आ सका।
विज्ञापन

शुक्रवार की दोपहर करीब एक बजे सीएचसी में इमरजेंसी गेट के पास टिन शेड में कुछ मरीज व तीमारदार बैठे हुए थे। इस दौरान कुछ लोगों की नजर टिन शेड के पास बाथरूम के पाइप से बाहर निकल रहे एक सांप पर पड़ी। सीएचसी अधीक्षक डॉ अजीज हसन अंसारी ने सांप पकड़ने वाले एक युवक को बुलाया। लोगों ने सीएचसी अधीक्षक को बताया कि पाइप में छुपा सांप कोबरा है और उसने कुछ देर पहले ही पाइप से बाहर निकल कर शिकार भी किया है। सांप पकड़ने वाले युवक ने करीब तीन घंटे तक पाइप में छुपे सांप को पकड़ने का काफी प्रयास किया। मगर वह पकड़ में नहीं आ सका। स्वास्थ्य कर्मियों का कहना है कि करीब दो मीटर लंबा सांप पकड़ में नहीं आ सका है, जो सभी के लिए खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें