फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: शाहबाद में लकड़ी से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, कारोबारी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहबाद। तहसील क्षेत्र के उदयपुर जागीर गांव निवासी एवं लकड़ी कारोबारी अतीक अहमद (50) की ट्रैक्टर-ट्रॉली के पलटने और उस लकड़ी के नीचे दबने से मौत हो गई।
विज्ञापन

ग्रामीणों के मुताबिक अतीक अहमद रविवार तड़के 5:30 बजे ट्रॉली में लकड़ी भरवाकर रामपुर ले जा रहे थे, तभी रामपुर रोड स्थित किरा गांव के पास सामने से आ रहे एक वाहन को बचाने के चक्कर में ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर खंती में पलट गई। ट्रॉली में लदी हुई लकड़ी ट्रैक्टर पर बैठे अतीक अहमद के ऊपर गिर पड़ी।
लकड़ी के नीचे अतीक अहमद दब गए। इस दौरान राहगीरों ने लकड़ी के नीचे दबे हुए अतीक अहमद को बाहर निकाला और डॉक्टर के ले गए, जहां पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। हालांकि ट्रैक्टर कौन चला रहा था, यह परिवार के लोग नहीं बता सके। इस घटना के बाद परिवार के लोग कोई भी कानूनी कार्रवाई करने से इन्कार कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने शव का पंचनामा भर दिया और पोस्टमार्टम नहीं हुआ। मृतक के परिवार में पत्नी सायरा और चार बच्चे हैं। दो बच्चों की शादी हो चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें