फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: भाखड़ा डैम के जलाशय किनारे फिर दिखा दस फीट लंबा मगरमच्छ

Fri, 11 Sep 2026 01:35 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। नगर के भाखड़ा डैम के जलाशय किनारे बृहस्पतिवार को एक बार फिर करीब दस फीट लंबा मगरमच्छ दिखाई देने से हड़कंप मच गया। लोगों की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक मगरमच्छ जलाशय में चला गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह करीब दस बजे भाखड़ा डैम पर तमाम तमाशबीन डैम किनारे हुए गड्ढे को देख रहे थे और मोबाइल से वीडियो बना रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक इसी दौरान एक व्यक्ति की नजर जलाशय के दूसरे तट पर रेत में लेटे मगरमच्छ पर पड़ी।
लोगों ने वीडियो को जूम करके देखा तो मगरमच्छ साफ दिखाई दे रहा था। इसके बाद वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। शीतला माता मंदिर के महंत महेंद्र सागर ने मामले की सूचना रेंजर आलोक शर्मा को दी। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक मगरमच्छ पानी में चला गया था।
विज्ञापन

रेंजर आलोक शर्मा का कहना है कि मगरमच्छ अक्सर धूप सेंकने के लिए नदी किनारे आता है। संभावना है कि वह धूप सेंकने के लिए ही किनारे आया होगा। लोगों का शोर सुनकर वह जलाशय में अपने प्राकृतिक वास में चला गया। उन्होंने कहा कि निगरानी की जा रही है और शीघ्र ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें