फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: पिता के साथ पशु नहलाने गया किशोर रामगंगा में डूबा

Fri, 14 Aug 2026 01:59 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पटवाई। पिता के साथ घर के पशुओं को रामगंगा नदी में नहलाने गया बेटा गहरे पानी में डूब गया। पिता के शोर करने के बाद आसपास के कुछ लोगों ने काफी तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं लगा। सूचना के बाद मौके पर पुलिस व तहसीलदार पहुंचे हैं। स्थानीय गोताखोर विकास की तलाश में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन


पटवाई थाना क्षेत्र के मतवाली गांव निवासी कृपाल अपने 17 वर्षीय बेटे विकास के साथ गंगा नदी में घर के पशुओं को नहलाने के लिए गए थे। इस दौरान शाम करीब चार बजे उनका बेटा गहरे पानी की ओर चला गया, जिस कारण वह डूब गया। पिता कृपाल के शोर करने पर आसपास के लोग आ गए और रामगंगा में विकास की तलाश में जुट गए। सूचना के बाद मौके पर तहसीलदार, लेखपाल व पुलिस मौके पर पहुंच गई। विकास बीए प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रहा है। विकास के डूब जाने से परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है। रात होने तक स्थानीय गोताखोर विकास की तलाश में जुटे रहे। थाना प्रभारी धनंजय सिंह ने बताया कि मामले में जानकारी प्राप्त है। सीओ देवकीनंदन ने बताया कि मौके पर पहुंचकर जांच की जा रही है। तलाश के लिए दमकल की टीम को सूचना दे दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें