फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल हाईवे पर थूनापुर चौराहे पर हुआ हादसा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
भोट। रामपुर-काठगोदाम नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई और दो युवक मामूली रूप से घायल हो गए। युवक की मौत के बाद पुलिस ने शव जिला अस्पताल स्थित मोर्चरी में रखवा दिया है। मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।
थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह त्यागी के अनुसार थाना क्षेत्र के करीमपुर शर्की गांव निवासी बंटी (30) पुत्र करन सिंह रविवार शाम करीब साढे़ सात बजे अपने दो अन्य साथियों के साथ बाइक से अपने घर की ओर लौट रहा था। रामपुर-काठगोदाम हाईवे पर थूनापुर गांव के चौराहे के पास पहुंचते ही रूद्रपुर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक चेसिस ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन

हादसे के बाद रोड पर गिरे गंभीर रूप से घायल बंटी को पुलिस टीम ने हाईवे एंबुलेंस की मदद से जिला चिकित्सालय भिजवाया लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। चिकित्सालय में युवक को मृत घोषित किए जाने के बाद शव मोर्चरी में रखवा दिया गया है।
विज्ञापन

हादसे के बाद ट्रक चालक ट्रक को थोड़ी दूरी पर खड़ा कर भाग गया। पुलिस टीम ने मौके पर पड़ी दुर्घटनाग्रस्त बाइक व ट्रक को कब्जे में ले लिया है। वहीं युवक की मौत की सूचना पर उसके घर में कोहराम मच गया। रोते बिलखते परिजन भी जिला चिकित्सालय पहुंच गए। थानाध्यक्ष ने बताया कि तहरीर आने पर रिपेार्ट दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें