पटवाई। पुलिस ने सीओ के आदेश पर रविवार को एक युवक के खिलाफ बकरा मारने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है।
क्षेत्र के बहपुरा गांव निवासी ओमप्रकाश ने सीओ को दी शिकायत में बताया कि उनके तहेरे भाई रामौतार से रास्ते को लेकर विवाद चल रहा है। आरोप है कि इसी रंजिश में छह मई को रामौतार ने उनके बकरे को पहले जहर दिया।
शिकायत में कहा गया है कि जब बकरा जहर से नहीं मरा तो आरोपी ने उसका गला दबाकर हत्या कर दी। पीड़ित का आरोप है कि थाने में शिकायत करने के बाद भी सुनवाई नहीं हुई, जिसके बाद उन्होंने सीओ से शिकायत की। थाना प्रभारी नरेश कुमार ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। संवाद